April 4, 2026

पोकलेन मशीन जलाने वाला नक्सली हुआ गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 42 Second

Reporting by आशीष कुमार

29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया के कार्यवाहक कमांडेंट के आदेशानुसार ई समवाय बिबिपेसरा एवं डोभी थाना और धनगई के संयुक्त अभियान में वांछित नक्सली बसंत प्रसाद को पकड़ने में सफलता मिली है। सशस्त्र सीमा बल ई कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि वाहिनी मुख्यालय से हमें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की वांछित नक्सली डोभी होते हुए गया जाने वाला है इसी गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल की स्मॉल एक्शन टीम , डोभी थाना, एवं धनगई के संयुक्त अभियान में डोभी बाजार एन एच 2 के समीप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने ने बताया कि नक्सली बसंत प्रसाद सोनपुरा गांव के डुमरिया थाने का रहने वाला है जिसने बाराचट्टी थाना अंतर्गत शिवगंज पुल निर्माण कार्य में ठेकेदार से लेवी मांगने पोकलेन मशीन को जलाने में शामिल था एवं धनगई थाने में वांछित नक्सल अभियुक्त था ।इसके अतिरिक्त पूर्व में भी कई नक्सल केशो में डुमरिया एवं इमामगंज थाने से जेल जा चुका है । आए दिन नक्सली घटनाओं में तेजी आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क है ।

Previous post इंदौर में लूट का शिकार हुई सावधान इंडिया की कलाकार ।
Next post समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial