समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात
Reporting by अनुज तिवारी
दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर नगर आगमन पर पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओं को नज़रबन्द, गिरफ्तार और फर्जी मुकदमो से सदैव जूझना पड़ता है। जबकि सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना समाजवादी पार्टी का राजनैतिक व सामाजिक उत्तरदायित्व है। ये सर्वविदित है कि लगातार 4.5 सालो से मुख्यमंत्री के आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ पर फर्जी मुकदमे लादे जाते है।अर्पित यादव, अनूप हज़रिया, राकेश दीक्षित, रोहित शुक्ला, लकी यादव, नरेश कटियार, बंटी पासवान, रेशु यादव, बिल्लू वाल्मीकि जी ने पिछले बार जब मुख्यमंत्री नगर आये तो 151 में जमानत हुई परंतु जब मुख्यमंत्री दोबारा आये तो इनपर धाराएं बढ़ा दी गई। इनके मुकदमे हटाने को लेकर कमिश्नर से बात हुई। इस अन्याय के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ इमरान व ग्रामीण संगठन के अध्यक्ष राघवेंद्र यादव महासचिव पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू, अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष मधु यादव, उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जु, पिंटू ठाकुर व ग्रामीण उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ,सचिव निज़ाम कुरैशी रहे।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
