इंदौर में लूट का शिकार हुई सावधान इंडिया की कलाकार ।
सावधान इंडिया जैसे सीरियल में काम करने वाली युवती इंदौर में लूट का शिकार हो गई। पीड़िता पूनम इंदौर के पालदा पवनपुरी कॉलोनी की रहने वाली है। खबर के मुताबिक युवती टीवी कलाकार है और मुंबई में रहती है ।इन दिनों वह अपनी मां को देखने इंदौर आई हुई थी। पूनम की मां का दिल का दौरा आया था उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। युवती अपनी मां को अस्पताल में देखने के बाद वापस लौट रहे थे जब यह घटना घटी ।पूनम ने बताया कि वह अपनी मां को देखने के बाद स्कूटी से वापस लौट रही थी तभी एक बाइक सवार उसकी स्कूटी के आगे टंगा हुआ पर्स छीनकर भागने लगा। उसने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन आरोपी भाग निकला। इसके बाद वह थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई ।पुलिस अब घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
