April 6, 2026

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी महापौर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 42 Second

(प्रवीण कुमार|कटिहार)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 मार्च को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत कटिहार आगमन को लेकर नगर निगम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान महापौर ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क की स्थिति सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर निगम की ओर से सभी जरूरी इंतजाम बेहतर तरीके से सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल के आसपास स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।इस मौके पर नगर आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे और तैयारियों की समीक्षा की गई।

Previous post सोनौली निवासी मंजू देवी बूबना की निधन से संपूर्ण कदवा प्रखंड वासी शोकाकुल -12 मार्च को श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन
Next post कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज के लिए एनआरसी बरारी भेजा गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial