पुरानी रंजिश में महिला की गोली मारकर हत्या
Reporting by वी के रस्तोगी सीतापुर ।
जनपद में एक पुरानी रंजिश में दुखद घटना सामने आई है जिसमें एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है,सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला थाना महमूदाबाद क्षेत्र की रहने वाली थी उपरोक्त महिला थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम कटरा बम भौरी की निवासिनी महिला का नाम शकुंतला मिश्रा पत्नी राम अवतार मिश्रा बताया जाता है। महिला बीती रात अपने घर में सो रही थी तकरीबन अर्धरात्रि के समय कुछ हत्यारों के द्वारा उसे नजदीक से दो गोलियां मारी गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई । घटना के बाद वादी के रूप में मृतका की बहू ने गांव के ही कुछ लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए संबंधित थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने बताया उपरोक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर के दो लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है एवं अन्य की तलाश जारी है मृतका का शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस लगातार तफ्तीश कर रही हैं एवं गांव में सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है अब वर्तमान समय में स्थिति सामान्य है।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
