अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सह सचिव ने केन्द्रीय कारा का किया निरीक्षण
Reporting by आशीष कुमार
अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती अंजू सिंह ने शनिवार को केंद्रीय कारा, गया का निरीक्षण किया। केंद्रीय कारा पहुंचे सचिव महोदया ने पहले जेल के लीगल एड क्लीनीक का निरीक्षण किया। संबंधित रजिस्टर को भी देखा। साथ ही बंदियों के लिए मुफ्त विधिक सहायता के संबंध में दिशा निर्देश दिया। बंदियों की अन्य सुविधाओं के बारे में भी जरूरी निर्देश दिए। बताया गया कि जो बंदी अपना बचाव करने के लिये अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, वे प्राधिकार को आवेदन दें। मुफ्त में अधिवक्ता की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावे प्राधिकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दिया। साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के बंदियों की सूची प्राधिकार को भेजने का निर्देश दिया, जिससे उन्हें किशोर न्याय बोर्ड में भेजा जा सके। मौके पर जेल अधीक्षक के साथ काराध्यक्ष भी मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
