April 6, 2026

भाई बहन का पर्व रक्षा बंधन हर्षोल्लास से मनाया ।

Read Time:1 Minute, 37 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई के कलाई पर बहनों ने कुमकुम का तिलक लगा आरती उतारी और राखी बांधकर भाईयों से अपनी रक्षा की कसमें खिलाई। भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। वही प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने मुखिया सागर यादव को रक्षा सूत्र बांध कर युगों-युगों तक भाई बहन के रिश्ते को निभाने की वादा किया। इस दौरान शुभ मुहूर्त को ख्याल रखते हुए राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, कई भाई अपने बहनों के यहं राखी बंधवाने के लिए पहुंचे। भाई-बहन के प्यार के प्रतीक माने जाने वाले इस त्योहार को लेकर ग्रामीण इलाकों की मिठाई दुकानें सुबह से ही सज गई थी। मौके पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर कालसर पंचायत के मुखिया सागर यादव ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायत में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। उन्होंने कहा कि भाई बहन के पवित्र का पर्व मना और हर घर मे पर्व को लेकर परिवारजनों में खुशी का माहौल व्याप्त रहा।

Previous post विद्यालय में बच्चों की उपस्थित रही कम ।
Next post आगामी 9 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial