आगामी 9 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्षा में आगामी 9 सितंबर को आयोजित होने वाले लोक अदालत में लोगों को पहुंचने हेतु जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित जागरुकता बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रितेश कुमार ने की। मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता राकेश कुमार ने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारा हेतु जिला कोर्ट परिसर में 9 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।जिसमें ग्रामीण स्तर पर ऋण बकाया, बिजली बिल बकाया, टेलीफोन बिल बकाया आदि को लेकर न्यायालय में लंबित वाद की सुनवाई की जाएगी जिसको लेकर लाभुक लोक अदालत में पहुंचकर आसानी से अपनी लंबित वाद का निपटारा कर सकते हैं। बताया इसको लेकर प्रखंड स्तर पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कहा वैसे सभी लाभार्थियों लोक अदालत लगने के पूर्व जिला कोर्ट में पहुंचकर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार ने बताया कि न्यायालय में लंबित वाद के निपटारा को लेकर लगने वाले लोग अदालत में लाभुक पहुंचकर अपनी समस्याओं का निदान कर सकते हैं, जिसको लेकर लगने वाले लोक अदालत के पूर्व जिला कोर्ट में पहुंचकर अपने सभी समस्याओं के निदान की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्षेत्रों में आम लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि लोक अदालत में भाग लेकर न्यायालय में लंबित वाद के निपटारा करा लें। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रमुख मनोज कुमार मंडल, मो अजीमुद्दीन, अधिवक्ता विशाल कुमार यादव व प्रखंड कर्मी सहित जनप्रतिनिधिगण आदि रहें।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
