April 6, 2026

अमदाबाद में आग पीड़ित 16 परिवारों को राहत सामग्री वितरित

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित बीच टोला में 2 मार्च को लगी आग से प्रभावित परिवारों के बीच बुधवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी की मौजूदगी में 16 प्रभावित परिवारों को पॉलीथिन शीट व डिग्निटी किट दी गई। किट में बाल्टी, साबुन, तेल, मसाला, लुंगी, साड़ी सहित अन्य जरूरी सामान शामिल थे। अंचलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही डीबीटी के माध्यम से पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में सहायता राशि भी भेजी जाएगी। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि शेख तारीक, डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार, सरफराज समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Previous post बिना शटडाउन 11 हजार वोल्ट लाइन पर चढ़ाया युवक, करंट लगने से गंभीर
Next post आबादपुर में जीविका दीदियों की पहल – आंगनबाड़ी बच्चों के लिए वस्त्र सिलाई से मिला रोजगार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial