बिना शटडाउन 11 हजार वोल्ट लाइन पर चढ़ाया युवक, करंट लगने से गंभीर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार केवाला पंचायत के दोगच्छी गांव निवासी 21 वर्षीय रोहित कुमार शर्मा को बुधवार दोपहर 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज करंट का जोरदार झटका लग गया, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घायल रोहित ने बताया कि वह नवाबगंज से बाघमारा के बीच एक एयरटेल टावर के पास बिजली का एसटी बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली का काम देखने वाले बीरबल नामक व्यक्ति ने उसे पोल पर चढ़ने के लिए कहा और भरोसा दिलाया कि लाइन का शटडाउन ले लिया गया है। लेकिन जैसे ही रोहित पोल पर चढ़ा, अचानक लाइन में करंट दौड़ गया और वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़ा।मौके पर मौजूद लोगों ने उसे गंभीर हालत में मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायल की मां फूल कुमारी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को बिना शटडाउन लिए जबरन पोल पर चढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि रोहित ही परिवार का एकमात्र सहारा है और उसके पिता पहले से बीमार हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
