April 8, 2026

एसडीओ ने श्रावणी मेला को लेकर किया वैठक ।

Read Time:3 Minute, 21 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के प्रखंड सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ के अध्यक्षता में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं व सहयोगी अधिकारियों के साथ श्रावण मेला में आगंतुक कांवरियों के सुविधाओं को लेकर बैठक आयोजित की।मनिहारी गंगा घाट की पहचान धार्मिक नगरी के रूप में रही है। श्रद्धालु गंगा स्नान सहित गंगा जल भरन को लेकर कटिहार जिले के अलावा सीमांचल के पूर्णिया, मधेपुरा, अररिया, सिलीगुड़ी, किशनगंज सहित पड़ोसी देश नेपाल से शिवभक्त गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगा तट पहुंचते हैं। श्रद्धालु रेल व सड़क मार्ग से आकर स्टेशन के अलावा मंदिरों के प्रांगण व धर्मशालाओं में विश्राम कर जल भरने गंगा घाट पहुंचते हैं। स्टेशन परिसर सहित नगर में बुनियादी सुविधाओं का विकास अपेक्षित है। महिला श्रद्धालुओं के लिए स्टेशन परिसर पर बंद पड़े शौचालय को मुहैया कराना भी अपेक्षित है।बैठक में श्रद्धालुओं के सुविधाओं को लेकर हर बार की तरह प्रशासन व नगर पंचायत स्तर पर तैयारियों के लिए कमर कसने की बात कही गई ।नदी के बढ़ते जलस्तर, कटाव के कारण किनारे की ढलान, सुरक्षित स्नान, बैरिकेडिंग, मुख्य सड़कों का बदहाल रहना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। हालांकि पिछले बार की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं के लिए गंगा किनारे सुलभ शौचालय व रात्रि के लिए मास्क लाइट लगने से कुछ राहत मिल सकेगी। नगर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगने से सुरक्षा में भी इस बार कोई कोताही नहीं नजर आ सकेगी। इसके बावजूद प्रशासन अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए प्रयासरत है।इस अवसर पर एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ रंधीर कुमार, सीओ राजेश रंजन, अनिल कुमार संतोषी, नगर कार्यपालक डॉ रणधीर लाल, इंस्पेक्टर आनंद कुमार, थाना प्रभारी रामविलास सिंह,जीप सदस्य सुमति देवी, प्रखंड प्रमुख श्रवण साह, मुख्य पार्षद लाखो यादव, बबलू मंडल, शुभम पोद्दार, बोलबम सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक यादव, मुखिया प्रतिनिधि ललन यादव, मुन्ना सिंह, सहदेव यादव, योगेश यादव,बासकी यादव, राजेश रजक, मुन्ना रजक,मंजय साह, विजय सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Previous post विद्यार्थियों के सुविधा हेतु पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ ।
Next post बिषहरिया गांव में गंदा जल जमाव दे रही है मच्छर जनित रोगों को दावत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial