सर्व सम्मति से सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष चुने गये तस्लीम आरीफ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
संघ के सदस्यों की मान सम्मान व हक हुकूक के लिए सदैव तत्पर रहूंगा– तस्लीम शनिवार को प्रखंड सभागार में विभिन्न पंचायतों के सरपंचों की आवश्यक बैठक हुई।बैठक में पंचायत स्तर पर विधि सम्मत कार्य निष्पादन को लेकर चर्चा की गयी। सरपंचों के मान सम्मान व हक हुकूक की रक्षा को लेकर प्रखंड सरपंच संघ के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद सरपंचों ने सर्वसम्मति से बौलिया के सरपंच तस्लीम आरीफ को प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित किया ,जिसे स्वीकार लिया गया।सरपंच संघ के अध्यक्ष का चयन के बाद एक नौ सदस्यीय संचालन समितियों का भी गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष तस्लीम आरीफ , राहुल रौशन व कांति देवी उपाध्यक्ष, सचिव अर्जुन मंडल, महासचिव सुरेश चंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल, संयोजक अनिता देवी,वीणा देवी, एवंऊषा देवी बतौर सदस्य चुनी गयीं।कार्यकारिणी सदस्यों में रामनिवास यादव, तुलसी मंडल, बबली हासदा, ऊदय रजक,कैलाश मंडल प्रमुख हैं।प्रखंड सरपंच संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर अपने संवोधन मे श्री आरीफ ने सहयोगियों के प्रति आभार जताया।कहा कि अध्यक्ष के रूप में मैं अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संघ के सदस्यों की मान सम्मन व हक हुकूक की रक्षा में सदैव तत्पर रहुंगा।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
