स्वच्छता अभियान के तहत पंचायत में हुआ डस्टबिन का वितरण ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 06 में हर घर का कचरा उठाव को लेकर कूड़ादान डस्टबिन बाल्टी का वितरण किया गया। उपमुखिया रवि कुमार व समाजसेवी हृदय नारायण उरांव की सयुक्त अगुवाई में 200 परिवारों के बीच 400 कूडा़दान बाल्टी का वितरण किया गया। उपमुखिया रवि कुमार व समाजसेवी हृदय नारायण उरांव ने लोगों को बाल्टी के उपयोग को लेकर जागरूक किया। बताया हरा बाल्टी में गीला कचरा व नीला बाल्टी सूखा कचरा रखना है। मौके पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन को लेकर कूड़ादान बाल्टी का वितरण किया गया। बताया सात निश्चय टू के अंतर्गत स्वच्छ गांव समृद्ध बिहार के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एक राशन कार्डधारी को दो बाल्टी का वितरण किया गया। जिसमें आज 400 बाल्टी का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया। बताया कचरा उठाव को लेकर पंचायत में स्वच्छाग्रहियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो प्रतिनियुक्त स्वच्छाग्रही डोर टू डोर पहुंचकर कचरा उठाव करेंगे। साथ ही उस कचरा को कचरा घर में डालकर वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार किया जाएगा। जिससे अन्य किसानों को खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। वही डस्टबिन वितरण के दौरान आवास सहायक सह नामित सचिव कुमोद कुमार ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के निदेश के आलोक पर पंचायत के लोगों के बीच वितरण किया जा रहा है और लोगों को डस्टबिन बाल्टी के उपयोग को समझाया गया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने अपने घर के कूड़े कचरे को जमा रखेंगे, इस हारा और नीला डस्टबिन बाल्टी में। इस अवसर पर वार्ड सदस्य महेन्द्र वर्मा सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
