रेल राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालो की अब खैर नहीं ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार स्टेशन में सघन चेकिंग में 120 यात्रियों को न्यायालय में किया पेश कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ द्वारा कटिहार स्टेशन पर विभिन्न प्लेटफार्म पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस, कैपिटल एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों में सघन चेकिंग की गई। जिसमे कुल 120 लोगो को विभिन्न रेलवे एक्ट के तहत पकड़कर मामला दर्ज करते हुए रेलवे न्यायालय में पेश किया गया। पकड़े गए लोगो में बेटिकट यात्री, ट्रेस पास, अवैध भेंडर व महिला और विकलांग बोगी में जबरन चढ़ने वाले यात्री आदि शामिल है। वही पकड़े गए सभी लोगो को रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह द्वारा आर्थिक दंड की सजा दी गई और बाद में जुर्माना की राशि आदि करने के बाद सभी को मुक्त कर दिया गया।गोरतलब हैं की रेल में पहली बार एक दिन में आरपीएफ पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ द्वारा विशेष मुहिम के तहत बड़ी कारवाई करते हुए सैकड़ो लोगों को पकड़ा गया। जिससे हजारों रुपए रेल राजस्व में इजाफा हुआ है। वही रेल में आरपीएफ द्वारा यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ आरपीएफ एएसआई अनुज कुमार, मुक्तिशील सहित सीपीडीएस टीम के साथ अन्य उपस्थित थे।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
