April 8, 2026

उदयपुर में 7 लाख लेकर भागी थी लुटेरी दुल्हन पुलिस में इंदौर से किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 23 Second

राजस्थान के उदयपुर के खैराना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक को अपनी सुंदरता के जाल में फंसाया और गलत जाति और नकली आधार कार्ड बना कर शादी कर ली । कुछ वक्त गुजरने के बाद महिला ने सात लाख रुपए ऐंठ लिए और उसके बाद भी उसकी मांगे और बढ़ने लगी । आखिरकार लुटेरी दुल्हन खैराना गांव से अपने पति को छोड़कर इंदौर भाग गई। तब पीड़ित पति ने खैराना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सुमन पिता रोशन लाल मैहरा और उसके साथी विजय पिता रामलाल चौबे पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। राजस्थान पुलिस ने आगे जांच पड़ताल की तो पता चला कि लुटेरी दुल्हन और उसके साथी मध्य प्रदेश के इंदौर में छिपे हैं। खैराना थाना पुलिस इंदौर पहुंची और स्थानीय पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए खैराना पुलिस को पुलिस अभिरक्षा के तहत सौंप दिया ।

Previous post चीन में कोरोना की नई लहर का प्रकोप यूनिवर्सिटी के 1500 छात्रों को किया गया आइसोलेट ।
Next post विद्यालय में बच्चे नदारद 7 शिक्षकों में दो मौजूद। बीईओ ने कहा होगी कार्रवाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial