एनएच-31 पर वाहन चेकिंग अभियान, पुलिस ने कागजात की जांच कर दिए सड़क सुरक्षा के निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 सड़क पर गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दरोगा भार्गवी ने पुलिस बल के साथ सड़क पर गुजर रहे वाहनों की जांच की।अभियान के दौरान विशेष रूप से बाइक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस सहित अन्य आवश्यक कागजात की जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और सभी कागजात साथ रखने की हिदायत दी गई।दरोगा भार्गवी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
