अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई, 22 मवेशी के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला पुलिस ने मंगलवार की रात अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक में लदे 22 मवेशियों के साथ छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि खगड़िया जिले के मानसी से एक डीसीएम ट्रक में क्रूरतापूर्वक मवेशियों का अवैध परिवहन कर कटिहार के खेरिया हाट ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने कुरसेला के गिट्टी प्लांट के समीप एनएच-31 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में कुल 22 मवेशियों को ठूंसकर क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुए बरामद किया गया।इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिश कुमार सिंह , श्रवण कुमार , बिपेन्द्र कुमार सिंह , संतोष कुमार सिंह सभी निवासी बेलवा थाना कोढ़ा जिला कटिहार, मो. कलाम निवासी उदामारेखा थाना मुफ्फसिल जिला कटिहार तथा लक्ष्मण कुमार निवासी महेशपुर थाना चौथम जिला खगड़िया के रूप में हुई है।पुलिस ने मौके से डीसीएम ट्रक समेत 22 मवेशियों को बरामद किया। बरामद मवेशियों में से एक बछड़े की मौत हो गई।इस संबंध में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि एक डीसीएम में छोटे-बड़े कुल 22 मवेशी भरे हुए थे। ऐसे में अधिक भीड़ और लंबी दूरी के कारण बछड़े की मौत स्ट्रेस की वजह से होने की आशंका प्रतीत हो रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ करने के बाद मवेशी माफियाओं में हरकंप व्याप्त है।
Next post
नवनिर्मित सीएचसी कुरसेला को मिला नया एंबुलेंस, अब कुल तीन एंबुलेंस से मिलेगी बेहतर सुविधा।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
