दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों के अभिभावकों को प्रशिक्षण हेतु शिविर का हुआ आयोजन।
(तनवीर आलम — हसनगंज )
हसनगंज प्रखंड स्थित बीआरसी भवन हसनगंज में सबल माड्यूल तहत गंभीर, अतिगंभीर दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों के माता पिता, अभिभावक, वर्ग शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक सुशील मिश्रा, अर्चना उर्मा, रुपम कुमारी ने बताया कि सबल माॅड्यूल तहत दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने व ठहराव सहित मिलने वाले लाभ को लेकर एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गंभीर, अति गंभीर दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों के माता-पिता अभिभावक, वर्ग शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकगणों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही दिव्यांग बच्चों के साथ सामान्य बच्चों की तरह व्यवहार करने उन्हें शिक्षा से जोड़ने व विद्यालय में नामांकन हेतु, विद्यालय में मिलने वाली सरकारी लाभ सुविधाओं आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।बताया जब तक अभिभावक अपने दिव्यांग बच्चों के साथ सामान्य बच्चों की तरह व्यवहार नहीं करेंगे, तबतक उन बच्चों का मानसिक विकास नहीं होगा। ऐसे बच्चे समाज की मुख्यधारा से भी नहीं जुड़ पाएंगे। बताया सरकार ऐसे दिव्यांग बच्चों को विद्यालय में ट्राई साइकिल पेंशन सहित कई सुविधाएं मुहैया करा रही है, ताकि दिव्यांग बच्चे भी आम बच्चों की तरह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके और अपना भविष्य संवार सके। प्रशिक्षण में विद्यालय में दिव्यांग बच्चे का ज्यादा से ज्यादा नामांकन हो व मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर लेखापाल विकास कुमार सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अभिभावकगग व दिव्यांग बच्चे उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
