बालूगंज शेरवाली टोला के 600 घरों को मिलेगी मुख्य सड़क से सीधी कनेक्टिविटी।
तेलता–फरसारा रोड पर 1.5 किमी सड़क व गाचिया धार पर पुल निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी ।
कटिहार जिले के बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत तेलता–फरसारा रोड पर पीर मोकाम गाचिया धार–शेरवाली टोला बालूगंज से पुराना बालूगंज तक 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं गाचिया धार में पुल निर्माण का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र के लगभग 600 घरों की बसावट को मुख्य सड़क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।बलरामपुर विधानसभा के प्रत्याशी रौशन अग्रवाल द्वारा उठाए गए मांग पत्र के आलोक में ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बारसोई के कार्यपालक अभियंता ने पत्रांक–2329, दिनांक 21-10-2025 के माध्यम से प्रतिवेदित किया है कि प्रस्तावित पुल का निर्माण मुख्यमंत्री सेतु योजना के अंतर्गत किया जाना है। जिला संचालन समिति, कटिहार द्वारा इस पुल को प्राथमिकता सूची में सम्मिलित कर ग्रामीण कार्य विभाग को समर्पित किया गया है, जिसका प्राथमिकता क्रमांक 42 निर्धारित किया गया है।वहीं, प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर Left Habitation App के माध्यम से सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सड़क का सर्वे Survey Id – 108851 के तहत संपन्न हो चुका है, जिससे तकनीकी प्रक्रिया आगे बढ़ने का मार्ग खुल गया है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुल के अभाव में वर्षों से उन्हें आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस पहल से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।बलरामपुर विधानसभा के प्रत्याशी रौशन अग्रवाल ने कहा कि यह केवल सड़क या पुल का मामला नहीं, बल्कि 600 से अधिक परिवारों के सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य को धरातल पर उतारने तक वे लगातार प्रशासनिक स्तर पर पहल करते रहेंगे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
