November 6, 2026

पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Read Time:1 Minute, 15 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को प्रधानमंत्री राहत योजना (PM Rahat Yojana) पर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। बिहार सड़क सुरक्षा परिषद, पटना के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला में कटिहार जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भाग लिया। परिवहन, स्वास्थ्य एवं यातायात पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में योजना के प्रावधानों, उपचार प्रक्रिया, iRAD/e-DAR पोर्टल पर प्रविष्टि और अनुमोदन की जानकारी दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी अस्पतालों एवं संबंधित विभागों से बेहतर समन्वय बनाकर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की अपील की।

Previous post शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
Next post छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial