22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका)
22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार ने की। डब्ल्यूएचओ मॉनिटर संजय पौद्दार भी मौजूद रहे।बैठक में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर चर्चा हुई। डॉ. अश्विनी कुमार ने निर्देश दिया कि पांच वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। कोई भी बच्चा वंचित न रहे।घर-घर जाकर खुराक पिलाने के साथ बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और छूटे बच्चों की पहचान कर उन्हें खुराक पिलाने का निर्देश दिया गया।डब्ल्यूएचओ मॉनिटर ने दिशा-निर्देशों के अनुपालन और निगरानी व्यवस्था की जानकारी दी और आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने की अपील की।
More Stories
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
फलका में शांति समिति की बैठक, सौहार्द से पर्व मनाने की अपील
काजु (फलका) काली पूजा, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर फलका थाना परिसर में...
