November 6, 2026

शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।

Read Time:1 Minute, 5 Second

डेस्क (बारसोई)

बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान जवानों ने बाजार, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान दुकानदारों और आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के दौरान बाजार में पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा की भावना देखी गई। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की गश्त आगे भी जारी रहेगी।

Previous post फलका में शांति समिति की बैठक, सौहार्द से पर्व मनाने की अपील
Next post पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial