November 6, 2026

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने मनाया छठ महापर्व, कृत्रिम घाट पर दिया अर्घ्य

Read Time:1 Minute, 30 Second

डेस्क (हसनगंज)

रामपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दहियारगंज में गुरुवार को शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर लोक आस्था का महापर्व छठ उत्साहपूर्वक मनाया।बच्चों को छठ की महत्ता से अवगत कराने के लिए विद्यालय परिसर में कृत्रिम तालाब / घाट बनाया गया। छात्राओं ने विधि-विधान से पूजा की परंपराओं का निर्वहन किया। घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सूप में फल, हल्दी और पकवान सजाकर परंपराओं को दर्शाया गया। इसके बाद छात्राओं ने बारी-बारी से भगवान भास्कर को दूध का अर्घ्य अर्पित किया।प्रधानाध्यापिका रश्मि झा ने कहा कि बच्चों को छठ के प्रति जागरूक करने और पढ़ाई के बोझ से दूर उत्साहपूर्ण माहौल देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।शिक्षा समिति की सचिव संगीता कुमारी ने कहा कि यह आयोजन बच्चों के लिए अनूठा अनुभव रहा। इससे बच्चियों को छठ की परंपराओं और धार्मिक महत्व की जानकारी मिली।इस मौके पर सभी शिक्षक, बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post जिला स्तरीय कला उत्सव में हसनगंज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
Next post प्राथमिक विद्यालय में चोरी, 120 किलो चावल सहित रसोई के बर्तन गायब।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial