May 31, 2026

कटिहार रेलवे मंडल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 18 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

19 वर्षीय मनीषा देवनाथ में नृत्य संगीत के क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन की है। इतनी छोटी सी उम्र में बिहार, बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,नई दिल्ली में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कटिहार रेलवे मंडल के द्वारा आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में मनीषा देवनाथ में अव्वल स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता एवं परिवार को ही नहीं पूरे कटिहार रेल मंडल को प्रभावित करने का कार्य किया है। मनीषा देवनाथ का जन्म 31 मार्च 2004 को पश्चिम बंगाल के मालदा मध्यवर्गीय परिवार में हुआ है।मनीषा के पिता देवनाथ देवासी संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उजागर करते हुए भारतीय रेल के मालदा में रेलवे डीजल शेड में सेवा दे रहे हैं।इनकी माता जया देवनाथ गृहिणी है। मनीषा देवनाथ ने बताया कि मुझे संगीत का प्रेरणा पिताजी से मिला है। माता-पिता के सहयोग से मैं एक अच्छे मुकाम पर पहुंच चुकी हूं। आगे माता-पिता का आशीर्वाद बना रहा तो मैं राष्ट्रीय स्तर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करूंगी। मनीषा ने बताया कि रंगोली, पेंटिंग करने में भी रुचि रखते हैं। कंप्यूटर डिजाइनिंग में भी शौक रखते हैं। मुझे पठन-पाठन में जीव विज्ञान पढ़ने में काफी दूर-दूर तक घूमने का पुस्तक पढ़ने का शौक है।

Previous post तेज रफ्तार ओटो ट्रक से टकराया एक महिला की मौत ।
Next post लालू यादव सामाजिक न्याय के निर्भीक योद्धा- -लाखो
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial