बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज में शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन व अगुवाई भाजपा महामंत्री प्रशांत झा ने की। इस दौरान प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, समाजसेवी सह प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार मंडल, कला संस्कृति मंच के संयोजक ज्योतिष कांत कुंवर सहित अन्य नेताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित करते उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा ली। साथ ही राष्ट्र व समाज सेवा में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरणा लेते हुए कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कार्यक्रम को प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक के रूप में हमारे देश में एक संविधान एक विधान और एक निशान का समर्थन आजीवन करते रहे। उनके बताए हुए मार्ग पर हम सभी चलकर भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। हसनगंज मंडल के विभिन्न बूथों पर बलिदान दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित की गई।इस अवसर पर विकास विश्वास, मुकेश यादव, पुण्यानंद मिश्र, मंगल महलदार, राजीव ठाकुर, सुकूरुद्दीन, अंकित रंजीत, महिद मियां आदि रहें।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
