September 15, 2026

तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात से बचाव पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बताया कि ठनका गिरने की आशंका पर तुरंत सुरक्षित भवन में शरण लें। घर का मेन स्विच बंद करें और खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे व जलाशयों से दूर रहें।इसके साथ अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी हुई। अर्चना कुमारी ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और रोज आधा घंटा पढ़ाई की समीक्षा करने की अपील की। उन्होंने समावेशी शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, अभिभावक और बाल संसद सदस्य मौजूद रहे।

Previous post मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
Next post अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial