July 27, 2026

हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण प्रक्रिया और स्थायी लोक अदालत की मध्यस्थता पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर में पैनल अधिवक्ता विजय कुमार पाठक और पीएलवी रेहाना परवीन ने सैकड़ों ग्रामीणों को बताया कि दत्तक ग्रहण केवल तय कानूनी प्रक्रिया से ही करें। इससे बच्चे और दत्तक अभिभावकों के अधिकार सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत के जरिए आपसी सहमति और मध्यस्थता से विवादों का त्वरित और कम खर्च में निपटारा हो सकता है।वक्ताओं ने लोगों से कानूनी समस्या पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निःशुल्क सहायता लेने की अपील की। अंत में लोगों के सवालों का समाधान किया गया।

Previous post अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
Next post मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial