July 27, 2026

मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन

Read Time:2 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया शबनम कुमारी यादव और व्यापार मंडल अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि ललन कुमार यादव ने संयुक्त रूप से की।ग्रामसभा में पंचायत के सभी वार्डों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने सड़क, नाली, पेयजल, आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड और अन्य जनसमस्याओं को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रखा। उपस्थित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कराया गया।मुखिया शबनम कुमारी यादव ने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंचायत कार्यालय से संपर्क करें। मुखिया प्रतिनिधि ललन कुमार यादव ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष लंबित मामलों का भी जल्द समाधान कराया जाएगा।कार्यक्रम में पंचायत के वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial