November 5, 2026

मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।

Read Time:1 Minute, 38 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे कटाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटाव धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।गुरुवार को नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बबलू मंडल और पार्षद प्रतिनिधि संजार ने कटाव स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद ने अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी से दूरभाष पर बात कर अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने का आग्रह किया।मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने कहा कि समय रहते कटावरोधी कार्य शुरू नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने जिला पदाधिकारी कटिहार से भी शीघ्र कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की।वहीं महानंदा नदी के कनीय अभियंता बिमल प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को कटाव स्थल का निरीक्षण किया गया है। शुक्रवार को वरीय अधिकारी भी स्थल का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में महानंदा नदी के जलस्तर में एक सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

Previous post डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
Next post तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial