April 4, 2026

अंधेरे को दूर करने के लिए आगे आया पटेल ट्रेडर्स

Read Time:2 Minute, 12 Second

Reporting by वी के रस्तोगी सीतापुर

मोहल्ला सत्यमनगर नेशनल हाईवे 24 के करीब की एक नवविकसित आबादी है, जिसमें करीब दस हजार की आबादी बस चुकी है।परंतु डेवलपरों की लापरवाही से यहां की आबादी अभी भी मूल रूप से आवश्यक जरूरतों के लिए जूझ रही है, इस जनसमस्याओं को देखते हुए इसी मोहल्ले के प्रवेश मार्ग पर स्थित पटेल ट्रेडर्स नामक एक प्रतिष्ठान सामने आया है।अधिक जानकारी देते हुए इस प्रतिष्ठान के स्वामी और युवा नेता शुभम् वर्मा छल्ले ने इस संवाददाता को बताया कि, उपरोक्त आबादी हमारा परिवार है, और इनकी जनसमस्याओं को लेकर हमारे द्वारा कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, नगरपालिका अध्यक्ष से भी मैंने मिलकर व्यक्तिगत अनुरोध किया था कि, इस आबादी को नगरपालिका की सीमा में सम्मिलित करके यहाँ पर आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति की जाए,परंतु जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया, और जनता अभी भी नारकीय जीवन जी रही है, यहां पर सबसे बडी समस्या प्रमुख मार्गों पर रोशनी की थी, यह मुख्य मार्ग मोहल्ला सत्यम नगर से होते हुए मोहल्ला आनंद विहार तक जाता है यह काफी सुनसान मार्ग है,और इस पर रात में चलने वाले लोगों को असुरक्षा का भय होता था, इसीलिए मैंने अपने स्वयं के व्यय से दो स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध किया है और उन्हें प्रमुख मार्ग के खंभों पर लगवा रहा हूं मेरा यह कार्य जन समुदाय के और मोहल्ले वासियों के सहयोग के लिए है मैं आगे भी इसी तरीके से मोहल्ले का विकास करता रहूंगा।

Previous post रक्षामंत्री के आगमन को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी मंगलवार से सक्रिय,तैयारिया जोरों पर
Next post महिला के पर्स में मिले दो कारतूस पुलिस से कहा बच्चों से छीन कर रखे थे ध्यान नहीं रहा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial