विस्थापित परिवारों का कुमारीपुर में धरना, भूखंड पर बसाने की मांग तेज।
भूमि मालिक ने कहा सरकार द्वारा कोई सुचना नही, जबरन कब्जा का प्रयास।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर स्थित हाईवे सर्विस रोड से सटे भूखंड पर शुक्रवार को कमालपुर, मदारीचक और लक्ष्मीपुर के कटाव पीड़ित सैकड़ों विस्थापित परिवारों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि वे वर्षों से दिलारपुर कारीकोसी बांध पर किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं और सरकार द्वारा उन्हें उक्त जमीन पर बसाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक 324 परिवारों का पुनर्वास नहीं हो सका है।धरना का नेतृत्व कर रहे खगेंद्र साह ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी तथा मनिहारी थाना को पूर्व में सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवार लंबे समय से स्थायी पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में विद्यासागर आचार्य, तारा कुमारी, चंद्रशेखर मंडल, सच्चिदानंद स्नेही समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।धरना में शामिल लोगों ने दावा किया कि संबंधित भूमि के मालिक को सरकार द्वारा मुआवजे की राशि दी जा चुकी है तथा इस मामले में उच्च न्यायालय का भी आदेश है। वहीं दूसरी ओर जमीन मालिक राजीव कुमार ने इन दावों से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें सरकार की ओर से कोई सूचना या भुगतान की जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि जमीन की रसीद अब भी उनके नाम पर है और कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। राजीव कुमार ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से सहयोग की मांग की है।मामले की सूचना मिलने पर मनिहारी पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी लेकर स्थिति का जायजा लिया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
