September 18, 2026

मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं को हवाई हमला, आग लगना, बाढ़ तथा अन्य आपात स्थितियों से बचाव के तरीके बताए गए। प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदाओं से घबराने के बजाय उनका सामना करना सीखना चाहिए। उन्होंने सूखा राशन, चूड़ा, दालमोट, मुढ़ी, गुड़, टॉर्च एवं परिचय पत्र साथ रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Previous post बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
Next post सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial