July 29, 2026

रास्ता विवाद को लेकर सीओ ने किया स्थल जांच, आवागमन बहाल

Read Time:1 Minute, 21 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती में पूर्व से चल रहे जमीन एवं घर के रास्ता विवाद को लेकर सीओ अनुपम कुमारी ने शुक्रवार को स्थल जांच की। जांच के दौरान उन्होंने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना तथा मामले की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान तत्काल आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए रास्ते को बहाल कराया गया। वहीं दोनों पक्षों को अंचल कार्यालय बुलाकर संबंधित जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए ऑनलाइन जमीन मापी कराने का निर्देश दिया गया।सीओ अनुपम कुमारी ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भूमि की वस्तुस्थिति स्पष्ट हो जाएगी, जिसके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous post विस्थापित परिवारों का कुमारीपुर में धरना, भूखंड पर बसाने की मांग तेज।
Next post विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial