April 4, 2026

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के रौशनी कार्यक्रम में प्रशिक्षण

Read Time:4 Minute, 1 Second

Reporting by आशीष कुमार

आजादी के अमृत महोत्सव मानते हुए जीविका द्वारा बोधगया में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के रौशनी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण पूर्ववर्ती छात्रों के समागम क्रायक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश सासमल ने प्रतिभगियों से कहा कि जीविका के माध्यम से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना द्वारा ग्रामीण के युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर दिलाकर आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रशिक्षण द्वारा रोजगार मिलाना आसान हो जाता है किन्तु हमें अपनी रूचि के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर आगे बढ़ना चाहिए। प्रबंधक संचार दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण युवाओं खासकर महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद जरुरी है क्यूंकि आत्मनिर्भरता से आर्थिक स्वतंत्रा आती है जो जरुरी है। इस आयोजन में गया के विभिन्न प्रखण्डों से संबंधित प्रशिक्षण एवं रोजगार प्राप्त पूर्व छात्र-छात्राओं भाग लिया एवं अनुभव साझा किये। बेलागंज प्रखण्ड के अनिल जो वर्तमान में पारस अस्पताल पटना में कार्यरत हैं, ने बताया कि किस प्रकार प्रशिक्षण के बाद रोजगार ने उनका जीवन बदल दिया। यह अवसर ना मिलता तक शायद घर पर ही बेरोजगार बैठा होता। वर्तमान में बिग बाजार में कार्यरत गौतम ने अपने सघर्ष की कहानी साझा करते हुए प्रतिभगियों को मुश्किलों में भीआगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। बाराचट्टी की अनुराधा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां जीविका में जड़ी थी जिन्होंने मुझपर विश्वास करते हुए प्रशिक्षण के लिए भेजा और उसके बाद रोजगार में जाने दिया। आज मैं जरूरत पड़ने पर अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर रही हूं। साथ हीं पढ़ाई भी कर रही हूँ। इसी प्रकार अन्य प्रखंडों से पूर्व छात्र समागम में लेने पहुंचे छात्र-छात्रओं ने अपने- अपने अनुभव साझा किए। प्रबंधक रोजगार ज्योती प्रकाश ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना ( रोशनी कार्यक्रम ) के अंतर्गत गरीब ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण दे उन्हें प्रारंभिक रोजगार प्रदान करने में सहायता की जाती है। उन्हों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही आपको रोजगार के प्रारभिक अवसर मिलता है पर आगे बढ़ना आपके अपने हाथ में है। घर पर बेरोजगार रहने से अच्छा है आप कुछ करें और आगे बढ़ें। ग्रामीण युवाओं के साथ प्रखंडों से रोजगार संसाधन सेवी, क्वेस कॉर्प के प्रोग्राम प्रबंधक दीपक मिश्रा ,आई इस टी के प्रोग्राम प्रबंधक वरुण, विज़न इंडिया के अरुण कुमार सिन्हा एवं आई एम पी एस के अमन कुमार सिंह ने कार्क्रम में भाग ले सबका होंसला बढ़ाया।

Previous post महिला के पर्स में मिले दो कारतूस पुलिस से कहा बच्चों से छीन कर रखे थे ध्यान नहीं रहा ।
Next post अनीमिया जाँच शिविर का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial