May 26, 2026

जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली भव्य कलश शोभायात्रा ।

Read Time:2 Minute, 28 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत हरिपुर महमदिया गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। आयोजित कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मौजूद रहे। मौके पर पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, शीतल प्रसाद साह, सुरेश मंडल सहित समस्त आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसके उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई है, जिसमें 501 कुआंरी कन्याओं सहित सौभाग्यवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शामिल पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि गांव की सुख समृद्धि व शांति को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। बताया भगवान श्रीकृष्ण सभी की मनोकामना पूर्ण करें। ग्रामीणों ने युवा कार्यकर्ता सहित अतिथियों को माला व साॅल देकर सम्मानित किया। साथ ही भव्य कलश शोभायात्रा हरिपुर मंदिर प्रांगण से निकलकर संठीबाडी़, गोदैया, नारियलबाडी़ गांव होते हुए कालसर पोखर टोला में जल भरकर पुनः हरिपुर मंदिर प्रांगण में पहुंच समाप्त हुई। मौके पर कलश यात्रा दौरान पुरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारा के नारे लगाते हुए हुए यात्रा में शामिल रहे। मौके पर आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी महतो सहित ग्रामीण व आयोजन कर्तागण मौजूद रहे।

Previous post जदयू ने कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस ।
Next post स्पीडी ट्रायल कर कठोर सजा देने की मांग ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial