May 26, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता – मनोज राय

Read Time:2 Minute, 12 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज मंडल के रामपुर पंचायत के पोखरिया गांव में हसनगंज मंडल अध्यक्ष राजू मंडल की अध्यक्षता में अंत्योदय और एकात्म मानवतावाद से समाज के कमजोर और पिछड़े वर्ग को स्वावलंबी बनाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मनोज राय रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कहा कि पं उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। इस महान व्यक्तित्व में कुशल अर्थचिन्तक, संगठनशास्त्री, शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक व पत्रकार आदि जैसी प्रतिभाएं छुपी थीं। पं. दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक और संगठक थे। आरएसएस के एक अहम नेता और भारतीय समाज के एक बड़े समाजसेवक होने के साथ वह साहित्यकार भी थे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, लोकसभा सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, मुकेश श्रीवास्तव, दिलीप मंडल, ज्योतिष कांत कुमार, डॉक्टर जी.एन.झा, पुण्य आनंद मिश्र, प्रमुख नीलू देवी, मुखिया रानी देवी, सुशील मंडल, बूथ अध्यक्ष भुवन मंडल, ऐमन मंडल, जितेंद्र मंडल सहित सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित थे।

Previous post नगर निगम की सामान्य बोर्ड की बैठक संपन्न।
Next post नीतीश के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा बिहार— रौशन अग्रवाल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial