May 26, 2026

फसल चक्र अपना कर करें खेती—- कृषि वैज्ञानिक

Read Time:3 Minute, 12 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डडंखोरा स्थित किसान भवन के सभागार में प्रखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार साह सरपंच प्रतिनिधि कमल यादव सूचना सलाहकार समिति के सदस्य सच्चिदानंद मंडल ,शेख साबिर, कृषि वैज्ञानिक केपी सिंह ,नंदिता कुमारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी गणेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक केपी सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खरीफ फसल के रूप में प्रखंड क्षेत्र में धान की फसल व्यापक रूप से लगाई जाती है ।उन्होंने लगातार एक ही प्रभेद की जगह नए प्रभेद लगाने की सलाह दिया। उन्होंने धान की फसल में होने वाले खैरा रोग, गलवा रोग या धान के खाखरी होने के कारणों एवं प्रबंधन एवं निदान पर विस्तार पूर्वक बताया। कृषि वैज्ञानिक नंदिता कुमारी ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति एवं फसल की बुवाई के पूर्व मिट्टी जांच पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। किसानों को फसल चक्र अपनाते हुए खेती करने की सलाह दी।जूट प्रसार पदाधिकारी नारायण मोहली में जूट की खेती को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया तथा जूट को सड़ने पर खूबसूरत रेसा कैसे निकले इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया ।प्रखंड कृषि पदाधिकारी गणेश कुमार ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की तमाम लाभार्थियों को जो अब तक ई केवाईसी नहीं कराया है अविलंब केवाईसी कारण तथा जिनका बैंक खाता आधार लिंक नहीं है वह कृपया बैंक में जाकर बैंक खाते को आधार लिंक करें ।इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक योगेंद्र शर्मा, कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार झा, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार झा ,किसान सलाहकार अशोक कुमार यादव ,अमित कुमार, तनवीर आलम, मोहम्मद शाहनवाज अहमद परमानंद पोद्दार, रतन लाल पोद्दार , रंजीत कुमार मंडल, रेखा देवी, शंभू कुमार, युवराज कुमार मंडल, अमर कुमार यादव , यूनुस खान सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post नीतीश के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा बिहार— रौशन अग्रवाल ।
Next post ज़ख्मी महिला ने थाने में दिया आवेदन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial