May 26, 2026

ज़ख्मी महिला ने थाने में दिया आवेदन।

Read Time:1 Minute, 40 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी स्थित वार्ड नंबर ८, चरवाहा विद्यालय निवासी माया देवी,पति मिट्ठू कुमार ने मनिहारी थाना में मारपीट एवं घर में आकर छेड़छाड़ करने का प्रयास व पैसे लेकर भागने का संबंधित एक आवेदन दी है। आवेदन में जख्मी महिला ने पांच लोगों पर आरोप लगायी है। कही की पुरानी रंजिश व एक पेड़ को लेकर मेरे पति और ससुराल वालों से झगड़ा चल रहा था और इसी को लेकर सुरेश महतो मेरे घर पहुंच कर गाली-गलौज करने लगे और मेरे पति को ढूंढ रहे थे। वे लोग हाथ में लिए हुए रड से मेरे सर पर प्रहार किया जिससे मैं जख्मी हो गई । उसके बाद घर में घुसकर घर में रखे पैसे भी निकाल लिये।घटना में हुए शोरगुल से आसपास के पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और मनिहारी थाना को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर मेरे सर से खून बहते देखकर मुझे डॉक्टर के पास अनुमंडल अस्पताल ले गयी जहां मेरा इलाज हुआ। थाना प्रभारी ने कहा कि चरवाहा विद्यालय के पास हुए मारपीट के मामले में एक आवेदन प्राप्त हुआ है और द्वितीय पक्ष ने भी आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Previous post फसल चक्र अपना कर करें खेती—- कृषि वैज्ञानिक
Next post जीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी का द्वितीय वार्षिक आमसभा का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial