भाजपा कार्यालय में आगामी कार्यक्रम निर्मित संरचनात्मक बैठक आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भारतीय जनता पार्टी कटिहार जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बेहतर तरीके से रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने के लिए बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम को लेकर कई विशेष दिशा निर्देश देने का कार्य किया जिसमें डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर पटना के मिलर हाई स्कूल में कटिहार जिले के सभी मंडल से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को लेकर विशेष चर्चा करते हुए। आयुष्मान भारत योजना ,कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सहित जिला के पदाधिकारी के साथ संरचनात्मक बैठक कर आगामी कार्य योजना को लेकर अपनी बात को रखने का कार्य किया। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने उपस्थित सभी पदाधिकारी से कहा कि जिला के पदाधिकारी विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक अपने-अपने मंडल में प्रवास कर संगठन द्वारा दिया गया सभी कार्यों को मजबूती से करने का कार्य करें। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल,पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरव मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू,मुकेश पासवान, रंजन झा, शोभा जयसवाल, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, शांति जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नेहा किरण विधानसभा प्रभारी बब्बन झा, अभिषेक सिंह गोलू, सोनू सिंह, सीमा झा सहित विधानसभा के प्रभारी संयोजक व अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए।
