एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की हुई समीक्ष बैठक
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में मंगलवार को एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 10 दिसंबर से शुरु हो रहे पल्स पोलियों अभियान की सफलता पर चर्चा की गई। साथ ही बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डा आरसी ठाकुर ने किया। साथ ही आयोजित बैठक में क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर कैसे बेहतर करें, लोगों को शत् प्रतिशत लाभ कैसे मिले, इसको लेकर प्रमुखता से विचार विमर्श किया गया। साथ ही एनसीडी, मेडिसिन, आरसीएच, नियमित टीकाकरण यह सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया। बताया हर हाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इस को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है। मौके पर परिवार नियोजन पखवाड़ा व पल्स पोलियों अभियान कार्यक्रम की सफलता पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बताया 10 दिसंबर से पल्स पोलियों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें शुन्य से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार सहित एएनम व स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
