May 25, 2026

प्रखंड इकाई द्वारा रोजगार व मार्गदर्शन मेला का आयोजन

Read Time:2 Minute, 37 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

जीविका” के निरंतर बढ़ते कदम के साथ मनिहारी में रोजगार हेतु शुक्रवार को प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई के द्वारा स्थानीय रेलवे कालोनी के मैदान में ग्रामीण निर्धन युवक एवं युवतियों के लिए “रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, जिला परियोजना प्रबंधक, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंधीर कुमार,एसडीएच के प्रबंधक एवं जीविका के पदाधिकारी, अमित सागर, रुपेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार आदि ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेले का उद्घाटन किया ।उद्घाटन के दौरान अतिथियों का अभिवादन करते हुए दीदियों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। स्वागत संबोधन करते हुए सूरज कुमार ने बताया कि अपने गाँव-समुदाय के युवाओं को “रोजगार एवं प्रशिक्षण” के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने हेतु “रोजगार मेले” का आयोजन करना हमारे लिए गौरव की बात है I कहा कि जीविका का प्रयास हमेशा से विभिन्न माध्यमों द्वारा लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर गरीबी से निजात दिलाना है। मेले में उपस्थित अभिभावक एवं दीदियों से आग्रह किया गया कि अपने बेटे के साथ-साथ बेटियों को भी रोजगार एवं नौकरी के लिए प्रोत्साहित करें एवं आगे बढ़ाने हेतु मार्गदर्शित करें |अतिथि रोजगार मेले में उपस्थित लोगों को अभिवादन किया। कहा की आज महिलाएं महाजनों के चंगुल से बाहर निकल चुकी है। उन्होंने युवाओं को हुनरमंद बनने की अपील की और कहा कि वो अपने हुनर का इस्तेमाल कर अपना जीवन बेहतर बना सके, साथ ही बच्चों को बल पूर्वक स्कूल भेजने का आह्वान किया।

Previous post भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कई मुद्दे पर हुयी चर्चा
Next post अस्थाई आश्रय स्थल का मुख्य पार्षद ने किया औचक निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial