जारी रहेगा किसान आंदोलन 5 मेंबर की बनी कमेटी 7 दिसंबर को दोबारा होगी मीटिंग
शनिवार को सिंधु बॉर्डर पर हुई संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग में किसानों की सभी मांगें पूरी होने तक किसान आंदोलन खत्म नहीं करने का फैसला लिया गया । इसके अलावा आगे के संघर्ष की रणनीति और केंद्र सरकार से बातचीत करने के लिए 5 मेंबर कमेटी बना दी गई है ।जिसमें बलवीर सिंह राजेवाल, गुरनाम चढुनी, युद्धवीर सिंह, शिवकुमार कक्का, अशोक धावले शामिल है। किसान नेताओं ने आंदोलन के दौरान जान गवाने वाले 702 लोगों की लिस्ट संयुक्त कृषि सचिव को भेज दि है। जिनके बदले केंद्र से मुआवजा मांगा गया है । केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संसद में कहा था कि उसके पास आंदोलन में मरने वाले लोगों के बारे में जानकारी नहीं है ।मीटिंग के बाद किसान नेता जोगिंदर उगराहा ने बताया कि बिजली बिल 2020,पराली और एमएसपी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इसके अलावा किसानों पर दर्ज केस के मामले में भी केंद्र ने कोई बात नहीं की है। लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने का मामला भी पेंडिंग है ।किसान नेता अशोक धावले ने कहा कि किसानों को एमएसपी की गारंटी का कानून चाहिए। इसके अलावा लखीमपुर खीरी के जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री को भी केंद्र सरकार मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें ।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
