May 25, 2026

दिल्ली:- लड़की के शिकायत के बाद sex सीरीज वाले बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर पर लगी रोक ।

Read Time:1 Minute, 12 Second

राजधानी दिल्ली में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर को लेकर बवाल मचा हुआ है। यहां पिछले कुछ दिनों के दौरान DL..SEX सीरीज वाले रजिस्ट्रेशन नंबर दिए जा रहे थे । लेकिन अब एक महिला की शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने इस रजिस्ट्रेशन नंबर पर 29 नवंबर से रोक लगा दी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी जहां एक महिला के स्कूटर पर DL3..SEX लिखा था। सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर का मजाक उड़ा रहे थे। साथ ही सेक्स शब्द को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई। लेकिन बाद में स्कूटी चलाने वाले इस महिला ने दिल्ली महिला आयोग में इसकी शिकायत की ।अब दिल्ली महिला आयोग के नोटिस के बाद परिवहन विभाग ने इस सीरीज पर रोक लगाने का फैसला किया है ।

Previous post गाजियाबाद:- राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी जांच में जुटी पुलिस ।
Next post घाटमपुर में हुई बवाल पुलिस टीम पर हमला।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial