May 26, 2026

जेडीयू के नेता रौशन अग्रवाल ने दिया बधाई।

Read Time:1 Minute, 38 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

जेडीयू के नेता रौशन अग्रवाल ने सांसद संजय कुमार झा को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है।उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रमुख समकालीन राजनेता व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी, डॉ राममनोहर लोहिया, डॉ अंबेडकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की नीतियों एवं सिद्धांतों के आधार पर चलने वाली पार्टी को बिहार के घर घर तक पहुँचाने में सफल रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अब यह जिम्मा संजय झा जी को दी है। देश भर में जेडीयू को घर घर तक पहुँचाने की उन्हें ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। रौशन अग्रवाल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की रहनुमाई में और संजय कुमार झा के कुशल नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार होगा।साथ ही देश भर में जदयू अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहेगा।

Previous post 89 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण
Next post कांग्रेस कमिटी का एक शिष्टमंडल विद्युत कार्यपालक अभियंता को सौंपा स्मार पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial