May 25, 2026

नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर मांसाहारी खाद्य पदार्थ की बिक्री बंद कराने की मांग

Read Time:1 Minute, 44 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सावन मास में नगर क्षेत्र में मुख्य पथ संचालित मीट दूकान बंद कराने की मांग मनिहारी नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी से की है।उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी मनिहारी को समर्पित मांग पत्र में कहा है कि सावन मास में सीमांचल सहित जिले के अन्य भागों से हजारों की संख्या में शिव भक्त श्रद्धालु गंगास्नान व गंगाजल भरने मनिहारी पहुंचते हैं। सावन मास की सोमवार को शिवभक्त अन्नजल का उपवास करते हैं।सात्विक आहार ग्रहण करते हैं।शिव के अनुयायी वैष्णव सम्प्रदाय का अनुशरण करते हैं जिसमें मांस , मदीरा त्याज्यमान है। मनिहारी की पावन गंगातट पर हजारों हजार की संख्या में शिव भक्तों के गंगास्नान कर शिवालयों की ओर लौटने के मार्ग में खुलेआम सड़क किनारे मांस बेचने की दूकान खुली रहने से भक्तों की धार्मिक भावना आहत होती है। श्री शुभम ने सावन मास के दौरान नगर क्षेत्र के मुख्य पथों पर चल रही मांस बेचने ,बिरीयानी की दूकान तत्काल बंद कराने व हटाये जाने की मांग की है।

Previous post अपहरण व मारपीट मामले के दो आरोपी भेजे गए जेल
Next post दो अलग अलग कांडों में वांछित फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजे गये जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial