बढते अपराध के विरुद्ध कांग्रेसियों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार नगर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष मशरूर आलम, सौरभ कुमार के अगुवाई में कटिहार में बढ़ते अपराध, हत्या व चोरी के विरुद्ध बिहार सरकार के खिलाफ शहीद चौक पर कांग्रेसियों के द्वारा आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग सहित शासन प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी भी हुई। मौके पर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा की पटना में युवा कांग्रेस की ओर से बढ़ते अपराध,नीट पेपर लीक,विशेष राज्य के दर्जे पर धोखा,गिरते पुल पुलिया,बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के विधानसभा घेराव के दौरान राज्य सरकार के द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज का कड़े शब्दों में भर्त्सना करती हूं। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढा है। कहा कि पूर्णिया में करोड़ों का तनिष्क शोरूम में लूट हुआ है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि लोगों पर अपना विश्वास कायम करे। प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने कटिहार में मृतक व्यवसायी मनीष ठाकुर के हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की इस हत्याकांड के विरुद्ध जो प्रदर्शन हुआ उसमें सत्ताधारी पार्टी के नेता ही सड़कों पर उतरकर इंसाफ मांग रहे थे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। कहा कि यह दर्शाता है की सरकार का इकबाल अब खत्म हो गया है। शासन प्रशासन पर अब सत्ताधारी पार्टियों को ही भरोसा नहीं है तो आम लोग कैसे भरोसा करें। हत्याकांड से कटिहार में व्यावसायी दहशत में है। मौके पर खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पंकज यादव, पूर्व अति पिछड़ा अध्यक्ष राकेश यादव, माधव पांडेय ,रमन कुमार, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद नवाज, कुमकुम मंडल, अशोक कुमार, रवि, विकास, विष्णु, संजय,छोटू , कुणाल , विशाल, मुन्ना कुमार, सुमित, विकास, अरुण, गुड्डू , काजल पासवान, प्रेम कुमार, पप्पू मंडल सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
