रेलवे की संपत्ति की रक्षा के लिए आरपीएफ 24 घंटे अलर्ट मोड में कार्यरत है :कमांडेंट
प्रवीण कुमार(कटिहार)
एन.एफ. रेलवे के कटिहार रेल मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करने में सफलता हासिल किया है। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए कटिहार रेलमंडल के आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने आयोजित चाय पर चर्चा कार्यकर्म में बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की संपत्ति की रक्षा के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड में कार्यरत है। रेल से यात्रा कर रहे यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचना आरपीएफ का मुख्य दायित्व ही नहीं उनकी पहली प्राथमिकता है। जिसमे कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ के अधिकारी और जवान हमेशा अग्रसर है। यात्रियों की सुविधा के लिए आरपीएफ ट्विटर, रेल मदद, टोल फ्री नंबर आदि पर हमेशा सक्रिय रहती है।वही आरपीएफ के ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत आरपीएफ ने गुरुवार को महिला बोगी में बैठने, गंदगी फैलाने, नो पार्किंग में गाड़ी लगाने आदि मामले में अलग अलग रेलवे एक्ट के तहत कुल 111 लोगो को गिरफ्तार कर पूरे एन एफ रेल में एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। कटिहार रेलमंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने बीते जनवरी 2024 से जून 2024 तक कुल छह माह की काफी अच्छा और संतुष्ट जनक प्रदर्शन करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल किया है। वही आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने आरपीएफ की उपलब्धि बताते हुए बताए कि रेल में बिना टिकट यात्रा करने के आरोप में 10972 बेटिकेट यात्रियों को तथा रेल छेत्र में गंदगी फैलाने के आरोप में 1910 लोगो के साथ रेलवे के सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करने के आरोप में कुल 937 लोगो से 40,150,34 रुपया जुर्माना के रूप मे वसूल किया है। जिससे रेल राजस्व में काफी इजाफा हुआ है। आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने बताए की मादक पदार्थों को लेकर आरपीएफ की टीम पूरी तरह मुस्तैद है । बीते छह माह के दौरान कटिहार में एनडीपीएस एक्ट के तहत लगभग 45 लाख का गांजा और हीरोइन बरामद हुआ है। जबकि इस मामले में कटिहार रेल थाना में कुल 13 कांड दर्ज हुए है और अलग अलग मामले में में 8 लोगो की गिरफ्तारी भी हुई है। वही आरपीएफ की पोस्ट और सीपीडीएस आदि टीम द्वारा शराब तस्करी के 33 मामले में 10 शराब तस्करों के साथ 5,78,773 रुपए के देसी और विदेशी शराब को भी बरामद करने में सफलता हासिल किया है।जबकि आरपीएफ द्वारा रेल छेत्र में सघन चेकिंग के दौरान 2 लाख का प्रतिबंधित तंबाकू और सिगरेट को बरामद किया गया है। मंडल में जनवरी से जून तक बच्चों के मानव तस्करी पर रोक को लेकर 10 बच्चों को औऱ 9 लड़को को रेस्क्यू किया गया है। इस मामले को लेकर तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 27 लड़कियों को और 44 लड़कों को जेजे एक्ट के तहत प्रोटेक्शन दिया गया है। आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने आम लोगो से आरपीएफ को सहयोग करने की अपील करते हुए रेल में यात्रा के दौरान कोई दिक्कत आदि होने की स्थिति ने रेल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर को उपयोग करने की अपील किया है। जिसपर आरपीएफ द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाती है। गोरतलब है की आरपीएफ द्वारा रेल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर रेल छेत्र में यात्री जागरूकता के साथ संयुक्त रूप से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । वही आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने आरपीएफ को मिली इस अविस्मरणीय उपलब्धि का श्रेय अपने पूरे टीम को देते हुए बल को प्रोत्साहित किया।
