बेगूसराय में हो रहा है लाल खून का काला कारोबार वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप ।
खून अनमोल कहा जाता है रक्तदान महादान होता है लेकिन बेगूसराय में लगातार लाल खून के काले कारोबार का मामला सामने आ रहा है। 20 हजार रुपए यूनिट तक का खून का यह कारोबार किसी निजी अस्पताल में नहीं बल्कि चर्चित संस्था रोटरी ब्लड बैंक के स्टाफ के सहयोग से चल रहा है। खून के ऑडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है। डीएम से सीएम तक आवेदन देकर इस रैकेट का पर्दाफाश करने की गुहार लगाई गई है। रक्तदान से जुड़ी सामाजिक संस्था सूर्यकला रामजी फाउंडेशन नया गुहार लगाई है । उनके पास मौजूद ऑडियो तथा रोटरी के बड़े पदाधिकारी के साथ हुए चैटिंग में बड़े रहस्य के खुलासे हुई है। मामले का खुलासा फाउंडेशन की ओर से दिए गए खून के बदले रोटरी की ओर से उपलब्ध डोनर कार्ड पर मरीज को रक्त नहीं मिलने के बाद हुआ है। वह इस संबंध में जब फाउंडेशन के सचिव शैलेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्यों ने रोटरी ब्लड बैंक जाकर जानकारी लेने का प्रयास किया तो उनके साथ बदतमीजी भी की गई। बताया गया कि रोटरी ब्लड बैंक के पदाधिकारी ने मोबाइल से बातचीत के दौरान खुद कबूल लिया कि ब्लड बैंक में काम करने वाला स्टाफ प्रशांत खून बेचने का कारोबार करता है। इस कारण से हटा दिया गया है। लेकिन आरोपी को अग्रसेन सेवा सदन में नौकरी दे दी गई। तथा अब वह व्यक्ति वहां से ही लाल खून का काला कारोबार कर रहा है। इसको लेकर जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र लिखा गया है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
