महापौर ने मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा कार्यक्रम का किया स्थलीय निरीक्षण ।
कटिहार (प्रवीण कुमार)
29 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता और दृढ़संकल्प के साथ बिहार की उन्नति की प्रगति यात्रा कटिहार जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के निमित्त आज महापौर उषा देवी अग्रवाल ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बीएमपी स्थित मुख्यमंत्री के हेलीपैड, सरीफगंज स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास, हाजीपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज, राजेन्द्र स्टेडियम एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर, यात्रा की तैयारियों का जायजा ली।इस दौरान महापौर ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री कटिहार में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ साथ विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसलिए कार्यक्रम की भव्यता एवं गरिमा में कोई कमी न रहे और व्यवस्था जनाकांक्षाओं के अनुरूप हो। इसके लिए आज तमाम अधिकारियों के साथ आख़री दौर का निरीक्षण की जा रही है।जिला पदाधिकारी,पुलीस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी,नगर आयुक्त उपमहापौर मंजूर खान,स्थानीय निगम पार्षद मनीष घोष, नुसरत जहां, जासमिन खातून एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं नगर निगम व ज़िले के तमाम पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
