May 31, 2026

मनिहारी जदयू नगर अध्यक्ष को मारी गोली हायर सेंटर रेफर, पुलिस की कार्रवाई तेज जांच-पड़ताल में जुटी।

Read Time:1 Minute, 32 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के नगर जदयू अध्यक्ष प्रकाश मौआर गोली लगने से घायल हो गए। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर।घायल प्रकाश ने मृत्युंजय मौआर उर्फ गगन मौआर पर गोली मारने का आरोप लगाया है।कहा कि मूर्ति स्थापना के संदर्भ में कहा सुनी हो गई जिसमें गगन मौआर ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी। परिजनों सहित प्रत्यक्षदर्शी चचेरे भाई गौतम मौआर ने इस घटना की पुष्टि की है।चार गोली चलाई गई जिसमें संभवतः एक गोली पेट में लगी है। मौके पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे और अग्रतर कार्रवाई में जुट गए। जदयू नेता मंजय साह ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मुख्य पार्षद लाखो यादव ने घटना की तीव्र भर्त्सना की है। मालूम हो कि बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिले सहित मनिहारी में भी प्रगति यात्रा थी और शाम होते उनके ही दल के नगर अध्यक्ष को गोली लगना प्रशासन के लिए एक चुनौती है।

Previous post महापौर ने मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा कार्यक्रम का किया स्थलीय निरीक्षण ।
Next post भारत सरकार के दोहरीनीति एनपीएस के विरोध में पुतला दहन किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial